शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

साँसों में तेरे मेरे / (गीत)

****
pic by -- pramod sharma

साँसों में तेरे मेरे

****
साँसों में तेरे मेरे
फागुनी गंध भरे।
मधुरता लिए
कितनी अदा लिए
प्यार के रंग झरे।


मीठी मीठी जाने कैसी हवा ये
बातों बातों में दिल गया ये
चलो चलें दूर कहीं
हम तुम दोनों मौसम हसीं


साँसों में तेरे मेरे................

प्यार भरा दिल अब माने ना
तेरे सिवा और कुछ मांगे ना
तेरे बिना चैन नहीं
मेरा भी तो हाल यही


साँसों में तेरे मेरे
फागुनी गंध भरे 
मधुरता लिए 
कितनी अदा लिए
प्यार के रंग झरे।

****
- प्रमोद शर्मा/29.01.90

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर